पंजाब से लौट रहे भागलपुर के युवक का रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार परेशान

भागलपुर के छोहर पंचायत के वार्ड नंबर एक के रहने वाले 30 साल के सूरज ऋषि पिछले डेढ़ महीने से लापता हैं। समेली कटिहार के रितेश कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज पंजाब में मजदूरी करके घर लौट रहे थे और तभी अमृतसर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब हो गए। काफी तलाशने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी मां सरिता देवी पिछले एक महीने से बेटे को ढूंढने के लिए पंजाब के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के चक्कर काट रही हैं।