भागलपुर में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, एसएसपी से न्याय की गुहार

MyBhagalpur Team13 October 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, एसएसपी से न्याय की गुहार

भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गाँव की एक विवाहिता हीरा कुमारी ने अपने पति दिलीप सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसएसपी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। हीरा कुमारी की शादी दिलीप सिंह से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।

ससुरालियों पर मारपीट और जान से मारने का आरोप

21 अगस्त को मायके से लौटने पर पति और ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने से रोका। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने और जान से मारने की कोशिश की। महिला किसी तरह सजौर थाना पहुँची और शिकायत दर्ज कराई。

केस वापस लेने का दबाव और बच्चों समेत घर से निकाला

सजौर थाने में मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर विवाहिता और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 23 सितंबर को उसके साथ फिर मारपीट की गई और बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। पति द्वारा दूसरी शादी कर लिए जाने की चर्चा भी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment