भागलपुर: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी, बाइक रैली निकाल जताया कड़ा विरोध

MyBhagalpur Team4 August 20261 min read38 viewsCity Local
भागलपुर: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी, बाइक रैली निकाल जताया कड़ा विरोध

भागलपुर नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अड़े कर्मचारियों ने सुबह से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि निगम प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक बातचीत नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सोमवार सुबह करीब सात बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी तातारपुर गोदाम पहुंचे और वहां नारेबाजी की। इसके बाद करीब 8 बजे सफाकर्मियों के साथ सभी आंदोलनकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरने को आगे बढ़ाया। यहां निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया।

धरने के बाद कर्मचारियों ने एक बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली निगम कार्यालय से शुरू होकर मनाली चौक, कोर्ट कैंपस, कचहरी चौक, घंटाघर, भगत सिंह चौक और वरारटी चौक होते हुए स्टेशन चौक तक पहुंची। स्टेशन चौक पहुंचकर यह रैली एक सभा में बदल गई, जहां वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी पर गहरा आक्रोश जताया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष विकास हरि ने बताया कि अब तक प्रशासन की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनसे और जलकल शाखा के मनोज चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन चूंकि सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इसलिए पत्र रिसीव नहीं हो पाया है। बिना पत्र मिले उसका जवाब देना संभव नहीं है।

Share:

Comments

Leave a comment