भागलपुर नगर निगम अब खुद बेचेगा पेट्रोल-डीजल, शहर में खुलेंगे 4 नए पंप, तातारपुर से होगी शुरुआत

Pooja Kanjani20 February 20261 min read39 viewsCity Local
भागलपुर नगर निगम अब खुद बेचेगा पेट्रोल-डीजल, शहर में खुलेंगे 4 नए पंप, तातारपुर से होगी शुरुआत

भागलपुर नगर निगम ने शहरवासियों और अपनी गाड़ियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम अब शहर में चार जगहों पर अपने पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है, जिसकी शुरुआत तातारपुर गोदाम परिसर से होगी। इस योजना के लिए Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के साथ समझौता लगभग अंतिम चरण में है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा की देखरेख में कागजी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

कहां खुलेंगे ये पेट्रोल पंप और क्या सुविधाएं मिलेंगी?

निगम का पहला पेट्रोल पंप तातारपुर स्थित गोदाम परिसर में बनेगा, जो शहर का एक प्रमुख इलाका है। बाकी तीन पंपों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमीन तलाशी जा रही है। खास बात यह है कि इन स्टेशनों पर सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए चार्जिंग पॉइंट भी उपलब्ध होंगे। इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और लोगों को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।

निगम का नहीं लगेगा पैसा, फिर कैसे होगी कमाई?

इस प्रोजेक्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें नगर निगम को अपनी जेब से कोई पैसा नहीं लगाना होगा। पेट्रोल पंप बनाने और चलाने का पूरा खर्च HPCL उठाएगी। नगर निगम सिर्फ 19 साल 11 महीने की लीज पर जमीन उपलब्ध कराएगा। इसके बदले निगम को लीज रेंट या तेल की बिक्री पर कमीशन के तौर पर कमाई होगी। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के लिए ईंधन की समस्या भी खत्म हो जाएगी, क्योंकि कई बार प्राइवेट पंप वाले उधारी पर तेल देने से मना कर देते थे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment