भागलपुर में सिल्क कारोबारी को एक दर्जन गोली मारी, इलाक़ा छावनी में बदला. मोटरसाइकल से आए थे हमलावर

Hariom Mishra15 September 20221 min read40 viewsCity Local
भागलपुर में सिल्क कारोबारी को एक दर्जन गोली मारी, इलाक़ा छावनी में बदला. मोटरसाइकल से आए थे हमलावर

Nathnagar Afsal Ansari murder: नाथनगर के केबीलाल रोड पर बुधवार रात बाइक सवार छह अपराधियों ने मोमिन टोला निवासी सिल्क कारोबारी अफजाल अंसारी (35) को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना तब घटी जब अफजाल घर से पैदल अपनी दुकान पर खड़ी मोटरसाइकिल लेने जा रहा था। वारदात करने के बाद अपराधी मनसकामना मार्ग होते हुए निकल गए। इधर, घटना की जानकारी होने पर कई थानों पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

पुलिस को घटनास्थल पर करीब एक दर्जन से ज्यादा खोखे मिले।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बवाल की आशंका देख एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जमीन विवाद और व्यावसायिक दुश्मनी के एंगल को फोकस करते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। सूचना है इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अफजाल दुकान बंद कर घटना के काफी पहले ही घर जा चुका था। उसकी बाइक दुकान के बाहर ही खड़ी थी। करीब पौने दस बजे वह पैदल ही घर से बाइक लेने के लिए निकला तभी घात लगाए बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर वहां भगदड़ की स्थिति बन गई।

 

छावनी में बदला इलाक़ा

दुकानदारों ने भी दहशत से अपने शटर गिरा दिए। बाद में कुछ स्थानीय लोग अफजाल को जिंदा समझ मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर रात तक लोग मौके पर जमे रहे। इसी बीच किसी ने बता दिया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। जबकि घटनास्थल से थाने की दूरी महज पांच सौ मीटर है। भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हंगामा और बवाल की आशंका पर परे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Share:

Comments

Leave a comment