भागलपुर में पेट्रोल-डीजल का भारी संकट, कई पंप हुए सूखे, तेल के लिए भटक रहे वाहन चालक

Pooja Kanjani30 March 20261 min read59 viewsBusiness
भागलपुर में पेट्रोल-डीजल का भारी संकट, कई पंप हुए सूखे, तेल के लिए भटक रहे वाहन चालक

भागलपुर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंप तेल खत्म होने की वजह से सूखे पड़े हैं जिससे आम जनता और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। लोग ईंधन के लिए एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ℹ: भागलपुर में विक्रमशिला पुल निर्माण में बाधा डालने वालों पर पुलिस का डंडा, बोकी यादव समेत 3 गिरफ्तार

आपूर्ति में देरी और क्रेडिट की समस्या बनी मुख्य वजह

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस संकट के पीछे मुख्य कारण बरौनी से होने वाली आपूर्ति में देरी और धीमी गति को बताया जा रहा है। तेल कंपनियों द्वारा आपूर्ति में देरी की जा रही है जिससे स्टॉक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा पंप संचालकों को क्रेडिट संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। कंपनियों ने क्रेडिट अवधि कम कर दी है या क्रेडिट देना बंद कर दिया है जिससे संचालकों के पास नकदी का संकट खड़ा हो गया है और वे नया स्टॉक नहीं उठा पा रहे हैं।

शहर के कई पंपों पर लटका नो स्टॉक का बोर्ड

गोड़हट्टा चौक स्थित Indian Oil के श्रीविष्णु पेट्रोलियम सर्विस जैसे कई बड़े पेट्रोल पंप रविवार को पूरी तरह खाली रहे। यहां पहुंचे ग्राहक तेल न मिलने की वजह से निराश होकर लौटते देखे गए। भागलपुर में फिलहाल Petrol की कीमत 106.66 रुपये और Diesel की कीमत 88.30 से 92.81 रुपये प्रति लीटर के बीच बनी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में रसोई गैस LPG की आपूर्ति सामान्य है और प्रशासन ने इसकी होम डिलीवरी सुचारू होने की बात कही है।

Share:

Comments

Leave a comment