भागलपुर: स्मैक, हथियार और नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर के मधुसूदनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक, देशी कट्टा और नकदी बरामद की है। दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं।

Puja Singh28 November 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर: स्मैक, हथियार और नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर' अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक और अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनपुर निवासी सोनू कुमार अपने घर पर कुछ साथियों के साथ मिलकर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी मौजूद हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश और सिटी एसपी की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डीएसपी नगर-02 और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष शामिल थे। जब पुलिस टीम ने सोनू कुमार के घर पर दबिश दी, तो वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी में मिला स्मैक और देशी कट्टा

पुलिस ने मौके से सोनू कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से 10.50 ग्राम स्मैक, एक देशी कट्टा, 42,130 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया है।

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, पु.अ.नि. चन्द्रभूषण प्रसाद और पृ.अ.नि. अजित कुमार झा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment