भागलपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर के इशाकचक इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर श्यामल दास लेन में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर और नकदी बरामद हुई है।
- इशाकचक के श्यामल दास लेन में हुई छापेमारी
- 17.49 ग्राम ब्राउन शुगर और 4,300 रुपये नकद बरामद
- तीन शातिर तस्कर पुलिस की गिरफ्त में