भागलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, संतोष यादव की गिरफ्तारी की वायरल खबर निकली फर्जी

भागलपुर जिला पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ चैनलों पर चंदन नदी के पास पुलिस कार्रवाई को लेकर चल रही खबरों का आधिकारिक रूप से खंडन किया है। सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में साफ किया गया है कि संतोष यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और थाने ले जाते समय उसके नदी में कूदने का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। एसएसपी के अनुसार असली घटना 25 सितंबर की है जब पुलिस को सूचना मिली थी कि संतोष यादव हथियार के साथ चंदन नदी के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की तो वह एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस फेंककर भाग निकला। बांस के पुल के पास पीछा करने के दौरान उसने एक पुलिसकर्मी को धक्का दिया और नदी के तेज बहाव में कूदकर आसानी से भाग निकला। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे।