भागलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मुर्गे का खून डालकर रची खुद की हत्या की झूठी कहानी

MyBhagalpur Team27 October 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: मुर्गे का खून डालकर रची खुद की हत्या की झूठी कहानी

भागलपुर के पीरपैंती के ईशीपुर थाना क्षेत्र से 21 दिनों से लापता तीन बच्चों की मां को मुंबई में सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। महिला ने अपने साले के कहने पर अपनी ही हत्या की झूठी साजिश रची थी। महिला 5 अक्टूबर की रात मोवी गांव से गायब हुई थी। 6 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खून की बूंदें, चाकू, बिखरे बाल और टूटी चूड़ियां बरामद कीं। एसडीपीओ स्नेहा सेतु ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

मुंबई में मिली महिला

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर महिला को मुंबई में ढूंढ निकाला। पूछताछ में महिला ने खुद साजिश रचने की बात स्वीकार की। उसने कबूल किया कि उसने एक मुर्गा खरीदा, चाकू से उसे काटा और अपराध की जगह दिखाने के लिए उसका खून, टूटी चूड़ियां और बाल बिखेर दिए। महिला ने बताया कि साले के कहने पर एक स्थानीय युवक ने उसे रेलवे स्टेशन छोड़ा था। वह ट्रेन से पटना गई और साले से नहीं मिलने पर दूसरी ट्रेन से मुंबई चली गई। महिला ने यह भी बताया कि परिवार के विरोध के बाद भी वह पिछले एक साल से अपने साले के संपर्क में थी। इन खुलासों के बाद महिला के पिता ने आरोपी साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका परिवार मुंबई गया और उसे वापस घर ले आया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment