भागलपुर में लगातार बारिश से राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

MyBhagalpur Team3 September 20261 min read42 viewsCity Local
भागलपुर में लगातार बारिश से राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

भागलपुर जिले में गुरुवार को लगातार बारिश होती रही और पूरे दिन घने बादल छाए रहे। हल्की धूप के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह की शुरुआती बारिश के बाद दोपहर 2:30 बजे से शहर में 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सबौर और आसपास के इलाकों के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 28.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत तक पहुंच गया और हवाएं चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व दिशा से चलती रहीं।

मौसम वैज्ञानिकों की राय

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हालांकि इस हफ्ते क्षेत्र में लगातार बारिश हुई है, लेकिन मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अगले दो दिनों तक जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से भागलपुर और पूर्वी बिहार के विभिन्न जिलों को प्रभावित करने वाली लगातार बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment