भागलपुर में बड़ा खतरा! रसेल वाइपर सांप ने छात्रा को काटा

MyBhagalpur Team22 August 20261 min read58 viewsSad/Bad
भागलपुर में बड़ा खतरा! रसेल वाइपर सांप ने छात्रा को काटा

भागलपुर के रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानी दास टोला में शनिवार सुबह एक 16 साल की छात्रा अंशु कुमारी को जहरीले रसेल वाइपर सांप ने काट लिया। यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे हुई जब पंकज मंडल की बेटी अंशु कुमारी शौचालय जाने के लिए अपनी चप्पल पहन रही थी। चप्पल के पास छिपा हुआ सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने अंशु कुमारी को आपातकालीन इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए परिजन

छात्रा के चाचा मनोज मंडल ने बताया कि परिवार ने सांप को पकड़ लिया और सही पहचान के लिए उसे एक डिब्बे के अंदर अस्पताल ले आए। अस्पताल परिसर में सांप की मौजूदगी से भारी भीड़ जमा हो गई और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि छात्रा अभी निगरानी में है। अब तक उसे एंटी-वेनम की 26 शीशियां दी जा चुकी हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में इलाके में जहरीले सांपों की मौजूदगी को लेकर दहशत फैल गई है।

Share:

Comments

Leave a comment