भागलपुर-साहिबगंज रूट पर आज से ट्रैफिक ब्लॉक, 3 दिन तक कई ट्रेनें होंगी लेट, देखें पूरी लिस्ट

Pooja Kanjani8 March 20262 min read15 viewsCity Local
भागलपुर-साहिबगंज रूट पर आज से ट्रैफिक ब्लॉक, 3 दिन तक कई ट्रेनें होंगी लेट, देखें पूरी लिस्ट

भागलपुर और साहिबगंज के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को आज से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस रूट पर तीन दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। यह ब्लॉक तीनपहाड़ और धमधमिया स्टेशनों के बीच रोड ओवर ब्रिज (ROB) के गर्डर लॉन्चिंग के काम के लिए लिया गया है। इस दौरान कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोका जाएगा या रिशेड्यूल किया जाएगा।

कब और कितनी देर रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक?

ईस्टर्न रेलवे के मालदा डिवीजन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लॉक 8, 9 और 11 मार्च को रहेगा। इस काम की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने साफ किया है कि ब्लॉक तभी शुरू होगा जब भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर (53030) और रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर (53405) वहां से गुजर जाएंगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
  • 8 मार्च (आज): सुबह 08:30 बजे से 11:40 बजे तक (3 घंटे 10 मिनट)।
  • 9 मार्च (सोमवार): सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक (3 घंटे 45 मिनट)।
  • 11 मार्च (बुधवार): सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक (3 घंटे)।

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

काम के चलते कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा या उनके खुलने के समय में देरी की जाएगी। अगर आप इन तारीखों में यात्रा कर रहे हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट जरूर देख लें।

ट्रेन का नाम तारीख और प्रभाव
Rampurhat-Gaya Passenger (53403) 8 और 11 मार्च को 1 घंटे लेट, 9 मार्च को 90 मिनट लेट चलेगी।
Malda Town-Anand Vihar Spl (03435) 9 मार्च को मालदा टाउन से 1 घंटे देरी से खुलेगी।
Jaynagar-Howrah Express (13032) 8 मार्च को तीनपहाड़ में 10 मिनट और 9 मार्च को साहिबगंज-तीनपहाड़ के बीच 1 घंटे रोकी जाएगी।
Bardhaman-Sahibganj MEMU (63063) 8 और 11 मार्च को बरहरवा में 30 मिनट और 9 मार्च को कुल 1 घंटे रोकी जाएगी।

वंदे भारत को लेकर नई मांग

ट्रैफिक ब्लॉक के अलावा भागलपुर रेल सेक्शन के विकास के लिए कुछ नए प्रस्ताव भी सामने आए हैं। DRUCC मेंबर कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने रेलवे को 18 सुझाव सौंपे हैं। इसमें सबसे प्रमुख मांग भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के समय को बदलने की है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि वंदे भारत को दोपहर 3:20 बजे के बजाय सुबह 5:00 बजे भागलपुर से चलाया जाए, जिससे व्यापारियों और मरीजों को हावड़ा जाने में आसानी हो। इसके अलावा, भागलपुर से वाराणसी के लिए नई वंदे भारत चलाने और भागलपुर स्टेशन पर वंदे भारत का स्टॉपेज टाइम बढ़ाकर 10 मिनट करने की भी मांग की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment