भागलपुर समेत 26 ज़िलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट.

Lov Singh18 March 20241 min read45 viewsCity Local
भागलपुर समेत 26 ज़िलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट.

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 मार्च तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विशेष रूप से दक्षिणी बिहार में मेघ गर्जन और ठनका गिरने की आशंका जाहिर की है। 19 मार्च को उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, दक्षिण – पूर्व बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 20 और 21 मार्च को राज्य के तकरीबन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

19 मार्च को 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमे कैमूर, रोहतास, बक्सर,भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नवादा, शेखपुरा, नालंदा,लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका,खगरिया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल शामिल हैं।

वहीं 20 और 21 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों 38 जिलों में बारिश होने की लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे कैमूर, रोहतास, बक्सर,भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नवादा, शेखपुरा,नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका,खगरिया, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment