भागलपुर में सफाई कर्मियों की चेतावनी, बोनस और वेतन वृद्धि नहीं हुई तो होगा जोरदार प्रदर्शन

भागलपुर में त्योहारों के सीजन से पहले सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात की है। बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर आयुक्त से मिला और लंबित मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी त्योहारों के सीजन से पहले बकाया राशि और बोनस का भुगतान नहीं किया गया, तो सफाई कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
- सफाई कर्मियों का मासिक वेतन 18,000 रुपये करने की मांग
- दस लाख रुपये के बीमा कवरेज की प्रक्रिया पूरी करना
- 420 लंबे समय से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना
- ठेका प्रथा को खत्म करना और महिला ई-रिक्शा चालकों को तय न्यूनतम वेतन देना
- 45 सफाई कर्मियों के ईपीएफ खातों में गड़बड़ी की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग