कजरा प्रखंड के सभी प्रधानाध्याپकों के लिए ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) एजाज आलम ने स्कूलों को मिलने वाले फंड के इस्तेमाल को लेकर औपचारिक निर्देश जारी किए हैं।
- फंड का उपयोग केवल जरूरी छोटे-मोटे मरम्मत और रख-रखाव के कामों में ही होगा
- सामग्री की खरीद पर पूरी तरह रोक लगाई गई है
बीईओ आलम के मुताबिक, मिले हुए पैसे का उपयोग चापाकल चबूतरा निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, शौचालय मरम्मत और रंगाई, कमरे के दरवाजे-खिड़की की मरम्मत, फर्श की मरम्मत और स्कूल भवन की रंगाई जैसे खास कामों के लिए किया जा सकता है।
प्रधानध्यापकों को तय नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे मांगी गई जानकारी तय फॉर्म में जमा करें। यह जानकारी प्रधानाध्यापक खुद, किसी तय शिक्षक या अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए तय मीटिंग में जमा करवा सकते हैं। बीईओ आलम ने यह भी जोर दिया कि फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए, जिससे जरूरी मरम्मत के कामों को प्राथमिकता मिल सके।