भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड और आसपास के खेल परिसरों में जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन चल रहा है। इसमें तैराकी, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, रग्बी, खो-खो, कराटे, बास्केटबॉल और फुटबॉल जैसे कई खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला खेल पदाधिकारी शमसुद्दीन अंसारी ने बताया कि एथलेटिक्स और शतरंज जैसे खेलों के साथ यह आयोजन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा की पहचान करने के लिए बहुत जरूरी है और इसके लिए लगातार ट्रेनिंग और बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत है।
अंडर-14 लड़के 50 मीटर फ्रीस्टाइल:
सूरज कुमार (पहला),
तह मंजर (दूसरा)। लड़कियां 50 मीटर फ्रीस्टाइल:
आभा कुमारी (पहला),
आरुषी कुमारी (दूसरा)। अंडर-14 लड़के 100 मीटर फ्रीस्टाइल:
तह मंजर (पहला),
सूरज कुमार (दूसरा)। लड़कियां 100 मीटर फ्रीस्टाइल:
अंकिता कुमारी (पहला),
आभा भारती (दूसरा)। अंडर-14 लड़कियां 50 मीटर बैकस्ट्रोक:
आभा भारती (पहला),
आरुषी (दूसरा)। लड़के बैकस्ट्रोक:
सूरज कुमार (पहला)। अंडर-17 लड़के 50 मीटर फ्रीस्टाइल:
हरेन्द्र कुमार (पहला),
बलराम कुमार (दूसरा)। लड़कियां 50 मीटर फ्रीस्टाइल:
परिधि गुप्ता (पहला),
चांदनी कुमारी (दूसरा)। अंडर-19 लड़के 50 मीटर फ्रीस्टाइल:
अंकित कुमार (पहला),
वार्षिक पुजारी (दूसरा)। लड़कियां 50 मीटर फ्रीस्टाइल:
सविता कुमार (पहला)।