भागलपुर से रद्द हुई एक सूपरफ़ास्ट ट्रेन, एक ट्रेन का बदला गया समय. देवघर, सिलीगुड़ी और आगे जाने वाले ध्यान दें

Hariom Mishra26 August 20221 min read20 viewsCity Local
भागलपुर से रद्द  हुई एक सूपरफ़ास्ट ट्रेन, एक ट्रेन का बदला गया समय. देवघर, सिलीगुड़ी और आगे जाने वाले ध्यान दें

भागलपुर रूट की ट्रेन रद्द.

पूर्वात्तर सीमांत रलव के रंगिया मंडल के न्यू बंगाई गांव एवं बिजनी स्टेशन के मध्य एनआइ कार्य किया जाना है। इसके मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव व रद किया गया है। इसमें भागलपुर रेलखंड की भी ट्रेनें शामिल हैं। 27 अगस्त को अगरतला से खुलने वाली ट्रेन नंबर 15626 अगरतला- देवघर एक्सप्रेस एवं 29 अगस्त को देवघर से खुलने वाली ट्रेन नंबर 15625 देवघर अगरतला एक्सप्रेस को रद कर दी गई है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी है।

आज और कल 40 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी कविगुरु

भागलपुर : रसूलपुर और शक्तिगद के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण 26 और 27 अगस्त को 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस को 40 मिनट के लिए मेमारी तक नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment