श्रावणी मेला समाप्त: पुलिस ने बचाई पांच लोगों की जान और लौटाए मोबाइल

MyBhagalpur Team29 August 20261 min read155 viewsCity Local
श्रावणी मेला समाप्त: पुलिस ने बचाई पांच लोगों की जान और लौटाए मोबाइल

भागलपुर में श्रावणी मेला सफलतापू्र्वक संपन्न हो गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सुलतानगंज से लेकर कांवरिया पथ तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर पूरा ध्यान दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ कई सराहनीय काम भी किए।

  • 65 लावारिस बैग और सूटकेस बरामद किए गए।
  • तकनीकी जांच से 100 खोए हुए मोबाइल मालिकों को वापस मिले।
  • 41,350 रुपये नकद और तीन गहने भी बरामद हुए।
  • सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 3 संदिग्ध पकड़े गए।

सुरक्षा और बचाव कार्य

गंगा घाटों पर बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस कर्मियों और गोताखोरों ने गंगा नदी में डूब रहे पांच लोगों की जान बचाई। इसके अलावा आठ घायल या बीमार श्रद्धालुओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

खोए हुए लोगों की घर वापसी

भीड़ में बिछड़े 236 लोगों को सहायता केंद्रों और लाउडस्पीकर की मदद से खोजा गया। इनमें ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे जिन्हें उनके परिजनों से सुरक्षित मिला दिया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जहाज घाट, नमामि गंगे घाट, ब्लॉक कार्यालय, कृष्णगढ़, सीढ़ी घाट, असियाचक और कमराय जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष बल तैनात किए गए थे। श्रद्धालुओं की मदद और कानून व्यवस्था के लिए इन जगहों पर अस्थाई पुलिस थाने और सहायता केंद्र बनाए गए थे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment