भागलपुर में स्टेशन मास्टर ने चेकिंग के दौरान पुलिस को दी धमकी, बाइक जब्त

MyBhagalpur Team3 September 20261 min read353 viewsCity Local
भागलपुर में स्टेशन मास्टर ने चेकिंग के दौरान पुलिस को दी धमकी, बाइक जब्त

बुधवार शाम भागलपुर के स्टेशन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान भारी हंगामा हुआ जब पुलिस ने दीपक कुमार सिंह नामक बाइक सवार को रोका और कागजात मांगे। जांच में बाइक का प्रदूषण प्रमाण पत्र फेल मिला जिसके बाद उसने पुलिस से कहा कि मैं स्टेशन मास्टर हूँ, आप क्या कर लोगे।

हाई-वोल्टेज ड्रामा और धमकी

लगभग 30 मिनट तक चले इस ड्रामे के दौरान उसने एक सब-इंस्पेक्टर को धमकी दी। जब आसपास के लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो उसने गुस्से में आकर एक व्यक्ति का फोन छीनने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई और माफ़ीनामा

पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली और थाने ले गई। बाद में उसने लिखित माफीनामा देकर मामला शांत किया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment