भागलपुर में जमीन विवाद और धमकी से परेशान 19 साल के छात्र ने दी जान

MyBhagalpur Team27 September 20261 min read21 viewsSad/Bad
भागलपुर में जमीन विवाद और धमकी से परेशान 19 साल के छात्र ने दी जान

शनिवार 26 सितंबर 2026 की रात भागलपुर में 19 साल के इंटरमीडिएट के छात्र डेविड कृष्ण ने आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने बताया कि वह उत्पीड़न और धमकियों के कारण काफी मानसिक तनाव में था। उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमीन और पैसों का पुराना विवाद

डेविड की मां रितु कुमारी ने बताया कि उनके पति सुबोध कुमार का पिछले दो-तीन सालों से राजीव रंजन नामक व्यक्ति के साथ जमीन और पैसों का विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में लंबित है। रितु कुमारी ने आरोप लगाया कि राजीव रंजन के बेटे अभिषेक कुमार और शोभभा देवी लगातार फोन कॉल और मैसेज करके डेविड को परेशान कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने डेविड को रास्ते में रोककर मारपीट की और उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी।

पुलिस जांच जारी

मां ने बताया कि लगातार दबाव के कारण उनका बेटा टूट गया था। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने पुष्टि की है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में धमकियों और चल रहे विवाद की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment