सुल्तानगंज में चोरी के चार पाइप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिंगला कंपनी से चोरी हुए चार पाइप बरामद किए हैं। हर पाइप की लंबाई आठ फीट है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में महेशी गांव के रहने वाले आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।