भागलपुर में चोरों का आतंक, घर से छह लाख की चोरी

MyBhagalpur Team9 September 20261 min read68 viewsSad/Bad
भागलपुर में चोरों का आतंक, घर से छह लाख की चोरी

भागलपुर के भंडारक बसा गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। टेटियाबम्बार थाना क्षेत्र के इस घर से चोरों ने जेवरात, नकदी और अन्य सामान समेत छह लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। मुंगेर से रिपोर्टर राजेश के अनुसार, घर के मालिक विवेक सिंह घर के आगे वाले कमरे में अकेले सो रहे थे, जबकि अंदर के दोनों कमरे बंद थे।

सुबह उठने पर विवेक सिंह ने देखा कि अंदर के बंद कमरों के दरवाजे खुले हुए थे और गोदरेज अलमारी व संदूकों का सामान फर्श पर बिखरा हुआ था। घर से जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर छत पर पहुंचे और फिर सीढ़ियों के जरिए आंगन में उतरकर इस चोरी को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने पर टेटियाबम्बार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विवेक सिंह इस समय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment