भागलपुर के संहौला में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने टोटो को मारी टक्कर, चालक की हालत नाजुक

भागलपुर के संहौला में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टोटो को मारी टक्कर, चालक की हालत नाजुक, आरोपी फरार।

Talat Praveen6 November 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर के संहौला में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने टोटो को मारी टक्कर, चालक की हालत नाजुक

बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां संहौला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो चालक धर्मेंद्र कुमार चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गया।

यह घटना बड़ी रमसी के आगे जग बाबा स्थान के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार, रमसी गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार चौरसिया संहौला में अपना टोटो चलाते थे और मार्केटिंग का काम भी करते थे। शुक्रवार, 6 नवंबर को जब वह अपना काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनके वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन में घायल धर्मेंद्र को संहौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

पीड़ित की बेटी ने बताया कि उनके पिता संहौला में टोटो चलाने और अन्य कार्यों के लिए गए थे और घर लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment