भागलपुर टाउन हॉल में सजेगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य नाटक

भागलपुर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में 27 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, क्रांतिकारी विचारों और संघ की स्थापना पर आधारित एक भव्य नाटक का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन 27 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और 'युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार नाट्य आयोजन समिति' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। नागपुर की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था 'नादब्रह्म' द्वारा यह प्रस्तुति दी जाएगी, जो इसका 68वां विशेष प्रदर्शन होगा। आयोजकों ने शनिवार को आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।