भागलपुर में गूंजा ज्ञान का महाकुंभ: शानदार विभागीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित!

भागलपुर के चंपानगर स्थित गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में शनिवार को विभागीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भागलपुर विभाग के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के 467 भैया-बहन, संरक्षक, आचार्य और दीदीजी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की गई।