बिक्रमशिला सेतु पर फंसे पांच हजार से ज्यादा भैंसे, जानिए क्या है पूरा मामला

MyBhagalpur Team21 August 20261 min read50 viewsCity Local
बिक्रमशिला सेतु पर फंसे पांच हजार से ज्यादा भैंसे, जानिए क्या है पूरा मामला

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा इलाकों से मवेशी पालकों को अपनी भैंसों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर साल मानसूनी बाढ़ आने से पहले यह एक आम प्रक्रिया होती है। इस बार बिक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हो गया है और वहां सुरक्षा कारणों से अस्थायी बेली ब्रिज बनाया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने पुल पर मवेशियों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इसके कारण 5 हजार से ज्यादा भैंसे और उनके मालिक परमिशन के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास चक्कर काट रहे हैं और सावन-भादो के सीजन में दियारा से शहर आने के दौरान गंभीर संकट में फंस गए हैं।

ट्रैफिक डीएसपी का बयान

ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन मवेशी पालकों की परेशानी, भारी ट्रैफिक के दबाव और पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने में जुटा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जनसुरक्षा को देखते हुए भैंसों के पुल पार करने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। सावन का महीना खत्म होने के बाद पुलिस रात के समय दो से तीन सौ भैंसों के जत्थे में उन्हें शिफ्टवार पार कराने की योजना बना रही है

Share:

Comments

Leave a comment