भागलपुर में बदला मौसम का मिजजा, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक

MyBhagalpur Team16 October 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर में बदला मौसम का मिजजा, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक

भागलपुर में शुक्रवार को मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह 10 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए, जिससे शहर और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम से सुबह तक हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और रात में ओस भी गिर रही है। 16 अक्टूबर को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 85 प्रतिशत रहा और पूर्व दिशा से 2.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक भागलपुर और दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान आमतौर पर साफ और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज चमक की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 70 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूरे पूर्वानुमान अवधि के दौरान पूर्व दिशा से 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment