मौसम में बड़ा बदलाव, ठंडक ने दी दस्तक

MyBhagalpur Team22 October 20261 min read0 viewsCity Local
मौसम में बड़ा बदलाव, ठंडक ने दी दस्तक

भागलपुर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाल पूरी तरह बदल गया है। सुबह, शाम और रात के समय लोगों को अब हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, जिससे पिछले महीने की उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। घरों में एसी का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है और लोग कम स्पीड में पंखे चला रहे हैं।

नवंबर के पहले हफ्ते से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी, जो ठंड की आधिकारिक शुरुआत होगी। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर मौसम काफी ठंडा रहेगा। सुबह के अर्घ्य और शाम की पूजा के दौरान, तापमान गिरने से लोगों को शॉल और जैकेट जैसे गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दी जानकारी

सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के मौसम नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि नवंबर शुरू होते ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि महीने के पहले हफ्ते से हवा में ठंडक साफ महसूस होगी। जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, सुबह के समय कोहरा छाने और कंपकपी छूटने की संभावना है, जिससे अधिकारियों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment