भागलपुर में बदला मौसम का मिजजा, जानिए कब तक होगी बारिश

MyBhagalpur Team20 September 20261 min read1 viewCity Local
भागलपुर में बदला मौसम का मिजजा, जानिए कब तक होगी बारिश

रविवार को भागलपुर में दिनभर मौसम मिला-जुला रहा। दोपहर में तेज धूप की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आसमान में बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबौर और आसपास के इलाकों में 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 सितंबर से 22 सितंबर के बीच भागलपुर और दक्षिण बिहार के जिलों में घने बादल छाए रहने की उम्मीद है। एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मानसून की वापसी

देश के पश्चिमी राज्यों से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्य एशिया से आ रही सूखी पछुआ हवाओं के असर से पूरब की मानसूनी हवाएं पीछे हटने लगी हैं। राजस्थान के जैसलमेर और आसपास के इलाकों से मानसून पहले ही वापस जा चुका है। भागलपुर सहित पूर्वी बिहार से मानसून की वापसी की संभावित तारीख 12 अक्टूबर है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम मानसून की विदाई में देरी कर सकता है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment