भागलपुर: घरेलू विवाद के चलते 25 वर्षीय महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर के कन्हारी गांव की एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Puja Singh24 November 20261 min read0 viewsSad/Bad
भागलपुर: घरेलू विवाद के चलते 25 वर्षीय महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बिहार के भागलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय ललिता देवी ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खा लिया। चार दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद मंगलवार सुबह मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब ललिता ने चाय के साथ सेलफॉस नामक जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। उनके रिश्तेदार छोटू ने बताया कि ललिता गोबर के ढेर पर बेहोश मिली थीं, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पहले जगदीशपुर अस्पताल और फिर गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 24 नवंबर की सुबह 11:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव की आशंका

परिजनों और पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ललिता का अपनी सास सुमा देवी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि ललिता को पहले भी अपना मायके जाना पड़ा था। चर्चा यह भी है कि परिवार में एलआईसी (LIC) के पैसों को लेकर कुछ तनाव चल रहा था, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ललिता के पति छब्बू दास पेशे से मजदूर हैं और वर्तमान में हरियाणा में काम कर रहे हैं। इस दंपत्ति के तीन बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद उनकी सास सुमा देवी ने अस्पताल जाकर शव देखा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment