भागलपुर में संदिग्ध हालत में मिली महिला की मौत, हत्या का आरोप

MyBhagalpur Team13 October 20261 min read0 viewsSad/Bad
भागलपुर में संदिग्ध हालत में मिली महिला की मौत, हत्या का आरोप

भागलपुर के बाबारंगज थाना क्षेत्र के महामादबाद निवासी 32 वर्षीय रूपा शर्मा की मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार और बाबारंगज पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले परिवार के लोग महिला को जीरो माइल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया और मौके से सबूत जुटाने के लिए फॉरेसिक एक्सपर्ट टीम बुलाई गई। मंगलवार देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

मृतका के भाई ज्योति शर्मा, जो बांका के रहने वाले हैं, ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने पहले फोन करके बताया था कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। जब उन्होंने अपने साले के भाई से अस्पताल के बारे में पूछा, तो उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों के नाम बताए। जब वे घर पहुंचे तो उनकी बहन मृत मिली। ज्योति शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति शेखर, जो कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं, उन्हें नशे की लत थी जिसके चलते अक्सर घर में झगड़ा होता था। उन्होंने ससुराल वालों पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। उन्होंने पुष्टि की कि मृतका के परिवार के बयान के आधार पर औपचारिक मामला दर्ज करके आगे की जांच की जाएगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment