भागलपुर जीरो माइल SBI ATM में फंसा कार्ड, खाते से उड़ गए 40 हजार रुपये, पुलिस खंगाल रही CCTV

Pooja Kanjani6 February 20261 min read69 viewsSad/Bad
भागलपुर जीरो माइल SBI ATM में फंसा कार्ड, खाते से उड़ गए 40 हजार रुपये, पुलिस खंगाल रही CCTV

भागलपुर के जीरो माइल क्षेत्र में स्थित SBI ATM में पैसा निकालने गई एक युवती ठगी का शिकार हो गई। मशीन में कार्ड फंसने के बाद जालसाजों ने उनके खाते से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़िता शीला कुमारी ने बरारी थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ℹ: भागलपुर में गर्ल्स हॉस्टल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, SSP ने खुद संभाली कमान और जारी किए कड़े नियम

कैसे हुई 40 हजार की ठगी?

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बरारी हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली शीला कुमारी की बेटी प्रीति जीरो माइल स्थित SBI ATM गई थी। जैसे ही उसने मशीन में अपना कार्ड डाला, वह अंदर फंस गया और बाहर नहीं निकला। वहां एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर के झांसे में आकर पिन संबंधी जानकारी साझा हुई, जिसके बाद जालसाजों ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। प्रीति ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस कर रही है CCTV फुटेज की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ATM के अंदर और बाहर लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बरारी पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment