भागलपुर में चल रहा था बियर बार, फूड सर्किल फैमिली रेस्टोरेंट के भीतर था व्यवस्था, जेल का रोटी ले कर पहुँची पुलिस

Hariom Mishra18 July 20221 min read50 viewsSad/Bad
भागलपुर में चल रहा था बियर बार, फूड सर्किल फैमिली रेस्टोरेंट के भीतर था व्यवस्था, जेल का रोटी ले कर पहुँची पुलिस

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के परबत्ती चौक के पास एक रेस्टोरेंट में बीयर बार चल रहा था. शनिवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने धावा बोल दिया और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया.

इस पूरे मामले में एक महिला के साथ साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुख्य रुप से मुंगेर और नवादा के लोग भी शामिल हैं.

पुलिस को सूचना मिली थी कि  के नाम पर अंदर में बीयर बार चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को शाम के 7:30 के आसपास रेस्टोरेंट में छापेमारी किया और मौके पर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

 

पुलिस ने रेस्टोरेंट्स शराब की भरी बोतल 14 खाली बोतल 5 मोबाइल सिगरेट और माचिस तो बरामद किए हैं साथ ही साथ नाथ नगर के निवासी राहुल कुमार मुंगेर के निवासी प्रदीप कुमार पंडित और राहुल कुमार के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया.

 

मकान मालकिन भी थी शामिल.

पुलिस ने विनीता देवी को गिरफ्तार किया क्योंकि उनके मकान में ही यह रेस्टोरेंट चल रहा था और रेस्टोरेंट्स के अंदर बीयर बार चलाने की जानकारी मकान मालकिन को थी. सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.

Share:

Comments

Leave a comment