भीकौरंधा ने मां कालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में भुवालपुर को हराया

कहलगांव प्रखंड के कटोरिया खेल मैदान में रविवार को मां कालिका 8वीं चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में भीकौरंधा की फुटबॉल टीम ने भुवालपुर के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। खेल के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर रहा। निर्धारित समय के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए किया गया।