Janhit Express Train : जनहित एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, सहरसा से पाटलिपुत्र जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बटी

Pooja Kanjani11 January 20241 min read27 viewsBusiness
Janhit Express Train : जनहित एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, सहरसा से पाटलिपुत्र जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बटी

Bihar rail News, Janhit Express, Bihar News, Railway News : सहरसा से पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन जा रही जनहित एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार देर रात दो हिस्सों में बंट गई। कोपरिया के होम सिग्नल फाटक संख्या 12 के पास जनहित एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 3 को एस 2 से जोड़ने वाली कप्लिंग टूट गई। इस कारण ट्रेन दो भागों में बंट गई।

ट्रेन की लगभग 13 बोगियों को लेकर इंजन आगे की तरफ निकल गया और 14 वीं बोगी एस 2 पीछे ही छूट गई। हालांकि चंद कदम आगे बढ़ने के बाद प्रेशर जीरो होने से ट्रेन की रफ्तार में ब्रेक गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार की देर रात 12.05 बजे जनहित एक्सप्रेस की एस 3 और एस 2 बोगी के बीच का कपलर टूट गया था। एस 2 बोगी को हटाकर जांच के लिए सहरसा कोचिंग डिपो भेजा गया है। मध्य रात्रि ढाई बजे लाइन क्लियर हो गई। साढ़े तीन बजे जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के लिए खुली। हटाए गए कोच के यात्रीगण को खाली बर्थ पर एडजस्ट करके पटना की ओर भेजा गया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment