बिहपुर में आज जलेंगे एक लाख दीये, जानिए क्या है खास तैयारी

भागलपुर के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' की खास तैयारी चल रही है। बुधवार को एनडीए कार्यालय बिहपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियानबुधवार को एनडीए कार्यालय में हुई बैठकगुरुवार शाम को बिहपुर में जलेंगे एक लाख दीयेबिहपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार शाम को सेवा स्मरण और आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं और आम लोगों के घरों के साथ साथ प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर एक लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच दीयों का वितरण भी किया गया।