बिहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमालपुर गांव से वारंटी गिरफ्तार

भागलपुर जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जमालपुर गांव से एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पैरु मंडल के रूप में हुई है।