धोरैया में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश झा का जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश झा सेवा समर्पण और विकास ही मेरा संकल्प कार्यक्रम के तहत बांका के धोरैया पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका बहुत जोरदार स्वागत किया। अपने इस दौरे के दौरान राजेश झा ने पार्टी के सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत करने पर पूरा ध्यान देने की बात कही। उन्होनें कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी विकास योजनाएं आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। उन्होनें इस बात पर जोर दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता समाज के सबसे पिछले और गरीब लोगों तक सेवा की भावना के साथ पहुंचते हैं। उन्होनें बताया कि विकास के कामों को तेज करने और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।