भागलपुर में बीजेपी नेता उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या

भागलपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ बीजेपी नेता और ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बाबरगंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीननगर में बजरंगबली मंदिर के पास हुई। गोलीबारी की इस घटना के बाद स्थानीय इलाके में काफी हंगामा और तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बाबरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।