विशेष गहन पुनरीक्षण पर विपक्ष फैला रहा झूठ, फारबिसगंज में बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा

फारबिसगंज में मंगलवार को बीजेपी नेताओं और नगर अध्यक्षों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महिला जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह के कार्यालय में हुई। इसका मुख्य मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस था। नेताओं ने कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
- फारबिसगंज में बीजेपी नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- विपक्ष पर मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप
- चुनाव आयोग को बदनाम करना लोकतंत्र के लिए हानिकारक