भागलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का रविवार को अंग राज कर्ण की ऐतिहासिक धरती भागलपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भागलपुर–पूर्णिया–कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा, भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री राजेश झा, जिला प्रभारी राजेश जैन और पवन मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दास, जिला महामंत्री योगेश पाण्डेय, नितेश सिंह और जिला मंत्री प्रणब दास ने भी प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अतिथि गृह में हुआ अभिनंदन समारोह
अतिथि गृह पर आयोजित इस अभिनंदन समारोह में तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, अभय कुमार घोष, मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनीत भगत, प्रकाश कुमार, रितेश घोष, श्वेता सिंह, नीतू सिंह चौबे, माला सिंह, श्वेता सुमन, डॉली मंडल, रूपा साह और कुंदन कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भव्य स्वागत और संगठनात्मक शिष्टाचार के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जिले में आयोजित विभिन्न स्थानीय एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अतिथि गृह से रवाना हो गए।