भागलपुर में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

भागलपुर के मयदिया गांव में शुक्रवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। कब्रिस्तान के पास सड़क पर खेल रहे तीन बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और उन्होंने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मगर मयदिया निवासी मोहम्मद इकराम उर्फ बुग्गी का 12 साल का बेटा अल्तमश गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।