बुधवार शाम को नेशनल हाईवे-31 पर सतीशनगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें घुमंतू समुदाय का 13 साल का एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान ईशु उर्फ आयुष के रूप में हुई है, जो राकेश उर्फ लल्ला राठौर का बेटा है। परिजनों ने बच्चे को नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया
बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे परिजन बच्चे को नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। बच्चे के चाचा डब्ल्यू के अनुसार, हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बच्चे को टक्कर मार दी थी।
अस्पताल में डॉक्टर कुमार दीपक ने बच्चे का शुरुआती इलाज किया। मेडिकल जांच में पता चला कि बच्चे के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चोट गंभीर होने के कारण बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।