BPSC Recruitment : बिहार लोक सेवा आयोग ने इतने पदों पर निकाली भर्ती, अधिसूचना जारी

Pooja Kanjani23 February 20241 min read60 viewsIndia
BPSC Recruitment : बिहार लोक सेवा आयोग ने इतने पदों पर निकाली भर्ती, अधिसूचना जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कुल 106 पदों की घोषणा की गई है। यह भर्ती बिहार के नागरिकों के लिए एक अच्छा अवसर है जो अपने आर्किटेक्चर क्षेत्र में करियर बनाने की तलाश में हैं।

आवेदन की प्रक्रिया:

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी, 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 मार्च, 2024 है। उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

शैक्षणिक योग्यता:

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली के साथ रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा:

अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

आवेदन शुल्क:

असिस्टेंट आर्किटेक्ट की पोस्ट पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी, महिला या पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क लगेगा और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा।

कुल सीटें:

यह भर्ती कुल 106 सीटों के लिए निकाली गई है। इसमें अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग वालों के लिए सीटें उपलब्ध हैं।

Share:

Comments

Leave a comment