भागलपुर: बुधनाथ गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अंग सेवा समिति की बैठक

अंग सेवा समिति ने बुधनाथ गंगा घाट पर छठ पूजा के लिए सुविधाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है।

Talat Praveen5 November 20262 min read0 viewsCity Local
भागलपुर: बुधनाथ गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अंग सेवा समिति की बैठक

महापर्व छठ की आहट के साथ ही भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रसिद्ध बुधनाथ गंगा घाट छठ पूजा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंग सेवा समिति ने अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को समिति की एक वार्षिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि इस साल भी त्योहार को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न कराया जाए।

समिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष सोनू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। अध्यक्ष सोनू ने गर्व के साथ बताया कि समिति पिछले 41 वर्षों से निरंतर छठ घाट पर सेवा कार्य कर रही है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। बैठक का संचालन महासचिव प्रवीण कुमार और सचिव मोहित सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

सेवा के साथ जन कल्याण पर भी जोर

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस बैठक में केवल पूजा की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई। संरक्षक संजय सिन्हा ने बताया कि समिति अब मोर्चुरी बॉक्स खरीदने की योजना बना रही है। वहीं, डॉ. पंकज टंडन ने जन कल्याण के लिए रक्तदान शिविर और आंखों के ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के आयोजन का खाका पेश किया। संरक्षक कैलाश हरि और महंत रमेश झा ने भी आगामी सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए अपने सुझाव दिए।

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने समिति के आय और व्यय का विस्तृत वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में एक भावुक पल आया जब समिति के दिवंगत सदस्यों—पूर्व संरक्षक वीरेंद्र नारायण सिंह (मनोज), पूर्व कोषाध्यक्ष रमन कुमार और पूर्व उपाध्यक्ष जयंत मजूमदार (बच्चू दा)—की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अनिल कुमार पासवान, मुन्ना गांधी, चंद्रिका प्रसाद, कर्नल सिंह, रंजीत शाह, सितांशु मिश्रा, पार्थो घोष, शशांक जायसवाल, विजय मंडल, गुड्डू राय, विक्रम शाह, सुनील शाह, प्रहलाद चौधरी, राजेश टंडन, विनय सिंह, अविरल राज, गौरव जोशी, राजकुमार शाह, राजीव सिंह, निखिल टंडन, सुधीर भगत, कन्हैया कपूर, प्रशांत घोष और मीडिया प्रभारी विशाल कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment