भागलपुर में फंसा मालवाहक जहाज: बियाडा घाट पर गंगा का पानी घटने से बड़ी मुसीबत

MyBhagalpur Team19 October 20261 min read0 viewsCity Local
भागलपुर में फंसा मालवाहक जहाज: बियाडा घाट पर गंगा का पानी घटने से बड़ी मुसीबत

भागलपुर के बियाडा घाट के समीप गंगा नदी का जलस्तर अचानक घटने से एक बड़ा मालवाहक जहाज पिछले एक सप्ताह से बीच मझधार में फंसा हुआ है। पानी कम होने के कारण जहाज रेत में धंस गया है, जिससे उसका आगे बढ़ना पूरी तरह ठप हो गया है।

  • बियाडा घाट के पास फंसा मालवाहक जहाज
  • पिछले एक सप्ताह से बीच मझधार में अटका
  • पानी कम होने और रेत में धंसने से थप हुआ सफर

प्रशासन और जल मार्ग प्राधिकरण की टीम जुटी

सूचना मिलते ही जल मार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जहाज को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मालवाहक जहाज भारी मात्रा में सामग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान बियाडा घाट के पास पानी का स्तर तेजी से कम हो गया, जिसके चलते जहाज का निचला हिस्सा जमीन से टकरा गया और वह वहीं फंस गया। पिछले सात दिनों से कैप्टन और चालक दल के सदस्य जहाज को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारी वजन और पानी की कमी के कारण सफलता नहीं मिल पाई है।

जहाज निकालने के लिए ड्रेजिंग का सहारा

अधिकारियों का कहना है कि जहाज को निकालने के लिए अब ड्रेजिंग यानी रेत हटाने की प्रक्रिया का सहारा लिया जा रहा है, ताकि जहाज के चारों ओर पानी का रास्ता साफ हो सके। इसके साथ ही दूसरे शक्तिशाली जहाजों यानी टग बोट की मदद से इसे खींचने का प्रयास भी किया जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि अगर जलस्तर में थोड़ा सुधार होता है या ड्रेजिंग का काम तेजी से पूरा होता है, तो अगले एक-दो दिनों में जहाज को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। इस घटना के कारण फिलहाल इस मार्ग पर अन्य बड़े जहाजों के आवागमन को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment