Carmel School Bhagalpur ने दी पूर्व प्रिंसिपल Sister Angela को श्रद्धांजलि

MyBhagalpur Team18 September 20261 min read8 viewsCity Local
Carmel School Bhagalpur ने दी पूर्व प्रिंसिपल Sister Angela को श्रद्धांजलि

भागलपुर के कार्मेल स्कूल में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को पूर्व प्रिंसिपल दिवंगत सिस्टर एंजेला को याद करने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्टाफ और छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी यादों को ताजा किया।

मौजूद लोगों ने दी श्रद्धांजलि

वर्तमान प्रिंसिपल सिस्टर आशा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि सिस्टर एंजेला अब हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श हमेशा स्कूल परिवार में जिंदा रहेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा में कई खास लोग शामिल हुए, जिनमें मैनेजर सिस्टर सुजाता, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जैकलिन और कोऑर्डिनेटर सिस्टर प्रिस्का शामिल थीं।

श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए

इसके अलावा सिस्टर इना, स्टाफ विक्रम औरल्पना, सभी शिक्षक, कैबिनेट लीडर और नॉन-टेचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी लोगों ने सिस्टर एंजेला की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उनके प्रति अपना गहरा सम्मान प्रकट किया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment