श्रीलंका से मिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आने का न्योता दरअसल बात यह है कि 17 सितंबर को श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

अणे मार्ग स्थित संकल्प में हुई मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा ने नीतीश कुमार को श्रीलंका आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा को सम्मान में एक प्रतीक चिन्ह और एक शोल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर मोरागोडा को बुद्धि स्मृति पार्क में भ्रमण करवाया गया।

वैसे तो, श्रीलंका के कोलंबो हवाई अड्डा से सीधे बिहार गया के लिए फ्लाइट आती है। श्रीलंका से श्रद्धालु बिहार इसीलिए आते हैं ज्यादातर क्योंकि यहां पर महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली है। राज्य सरकार इन सभी श्रद्धालुओं का खास ध्यान रखती है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीलंका के उच्चायुक्त मोरागोडा को मुख्यमंत्री आवास में स्थित बोधि वृक्ष के दर्शन करवाए। और बोधि वृक्ष की बहुत सारी जानकारियां और विशेषताओं के बारे में समझाया।

इससे पहले बोधिवृक्ष की परिष्करण प्रार्थना परम पावन दलाई लामा द्वारा 4 जनवरी 2013 को की गई। इस बोधिवृक्ष को 2 नवम्बर 2011 को लगाया गया था। प्राचीन काल से ही बिहार एवं श्रीलंका का आपस में प्रेम भरा संबंध रहा है।

मेरा नाम तलत परवीन है । मैं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से ताल्लुक रखती हूं।...

Leave a comment