भागलपुर में प्रशासन और मुक्ति निकेतन ने रोकी बाल विवाह की बड़ी तैयारी

भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के चमेलीचक गांव में 17 साल के लड़के और 17 साल की लड़की का बाल विवाह सफलतापूर्वक रोका गया। यह कार्रवाई मुक्ति निकेतन संस्था के सदस्यों, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सरफराज और सामाजिक कार्यकर्ता बरदी खान के सहयोग से की गई। मुक्ति निकेतन के कार्यकर्ताओं नवल किशोर मंडल, शशि मेहता, दीपक कुमार सिंह और विनीता झा को चमेलीचक गांव में शादी की तैयारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सरफराज को इसकी जानकारी दी।